योगी कैबिनेट मेंं फेरबदल का असर बलिया परभी


-एक कद्दावर मंत्री जा सकते हैं संगठन में


-आ सकता है पिछड़ी जाति से नया चेहरा


शशिकांत ओझा केे फेेसबुक वाल से


उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में फेरबदल के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। मिशन विधानसभा 2022 को देखते हुए संभावना है कि सरकार से कुछ मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है। उनका उपयोग पार्टी संगठन में कर सकती है। बलिया पर भी इस फेरबदल का बड़ा असर दिख सकता है। जिले से सरकार में शामिल एक मंत्री की सेवा भी संगठन में लिए जाने की चर्चा राजधानी की गलियों में जोरों पर है। योगी सरकार में जिले के दो मंत्री हैं। फेफना से विधायक उपेंद्र तिवारी और नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल। दोनों नेताओं के पास संगठनात्मक कार्यों का अथाह अनुभव है। अब देखना है कि मुख्यमंत्री किसे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेवको सौंपते हैं, या फिर दोनों को अपने ही साथ रखते हैं। जिले से नए चेहरे की है चर्चा जिले से एक नए चेहरे को सरकार में शामिल करने की चर्चा भी तेज है। जातीय समीकरण और दिल्ली संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले युवा विधायक संजय यादव का नाम फिलवक्त सबसे आगे चल रहा है। हालांकि यह अभी संभावना मात्र है। योगी कैबिनेट में आधा दर्जन स्थान रिक्त है।